Followers

Sunday, 29 September 2019

पागल भी इंसान होते है

ये दुनिया बहुत बड़ी है और सभी अपने अपने कामो में व्यस्त है किसी को कोई परवाह नहीं है किसी की भी यहाँ तक अपने पड़ोस में क्या हो रहा इसकी भी जानकारी नहीं है ऐसी भीड़ भाड़ भरी जिंदगी में एक ऐसी संस्था दिशा परिवर्तन फाउंडेशन जो गरीबो मजरुमो के लिए काम करती है एक दिन फाउंडेशन के राज रेलवे स्टेशन के पास से गुजरते है और देखते है की एक पागल जो कई महीनो से नहाया नहीं था कपडे भी फटे हुए पहने हुए और भूखा भी था तब राज ने अपनी टीम के जयसिंह,राकेश ,विनोद,और रमेश से बात की और फिर हम निकल पड़े उसकी मदद करने टीम ने सबसे पहले उससे बात करनी चाही पर बात करने से पता चला की वो न ही बोल सकता है और न ही सुन सकता है फिर उसको साथ लेकर हम लोग सुलभ गए और उसको नहलाया नए कपडे जो लाये थे वो भी उसको पहनाया सभी ने मिलकर सच में बहुत खुसी का अहसास हो रहा था टीम के सभी साथी भी बहुत खुश दे दिख रहे थे फिर हम सब मिलकर उसको एक होटल ले कर गए और अपने हाथो से खाना  खिलाया सच पूछो तो सभी के अंदर ख़ुशी की लहर दौड़ रही थी उस दिन हम सब ने उसको खूब सारा प्यार दिया अगर आपके आस पास भी ऐसा कोई व्यक्ति है तो उसकी आप भी मदद करो आपको भी देखना कितनी ख़ुशी मिलती है 

हमारे द्वारा किये हुए काम को देखने के लिए https://www.youtube.com/watch?v=AF2B-W4s004 इस लिंक पर क्लिक करे और हमारे यू ट्यूब चैनल HELPING NATURE TEAM पर जाये और चैनल को सब्स्क्राइब जरूर करे. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

No comments:

Post a Comment

आदिवासी जन नायक ‘बिरसा मुंडा’ हिन्दुस्तान के पहले सुपर हीरो थे..

आदिवासी जन नायक ‘बिरसा मुंडा’ हिन्दुस्तान के पहले सुपर हीरो थे... बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के लोग भगवान की तरह पूजते हैं. #RajBalmiki ...