Followers

Sunday, 29 September 2019

नसीब अपना अपना


जब आपके पास धन नही होता तो अपने भी दूर चले जाते है किसी शायर ने खूब कहा है.....
हजारो दर्द बंद मिलते है काम के लोग कुछ चंद मिलते है
जब मुसीबत की घड़ी आती है तो सबके दरवाजे बंद मिलते है
ऐसी ही कहानी है एक लड़के की जो एक गरीब परिवार में सबसे छोटा बेटा था जब वाह दस साल का था तभी उसके अम्मा और बाबू जी का सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी घर की माली हालत ठीक नही थी इसलिए पढ़ाई भी नही कर सका बड़े भाई लोगो ने भी कभी ध्यान नही दिया वो तो दिन भर जुआ खेलते और रात को शराब पी कर सो जाते ये सब देखते देखते कई महीने गुजर गए फिर मैंने सोचा कियु न कुछ काम किया जाए तो फिर में निकल पड़ा सुबह सुबह काम की तलाश में दिन भर कई जगह गया पर किसी ने भी काम नही दिया मन बहुत उदास था जेब मे पैसे भी नही थे भूख से पेट मे दर्द होने लगी थी जैसे तैसे घर पहुँचा तभी बड़े भाई ने मुझे देखते ही मारना शुरू कर दिया मेरी हालत खराब होती जा रही थी मेरे मुँह से कराहते हुए आवाज निकली काम की तलाश में गया था मेरे आँखों मे आँसू भर आये थे दर्द इतना हुआ कि रोते रोते सो गया सुबह जब आँख खुली तो देखा पाच बजे थे तभी किसी को कुछ बताए बिना ही घर छोड़कर चला गया और रास्ते मे पैदल चलते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जोर दार टक्कर मार दी जिससे मेरा एक पैर पूरी तरह से फट गया था रास्ते मे जा रहे लोगो ने मुझे अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टर ने मुझे बचाने के कारण मेरा एक पैर काट दिया जब मुझे होश आया तो देखा कि अस्पताल के बेड पर हूँ और जब उठने की कोशिश की तो एक पैर मेरा था ही नही अब तो समझो मेरी दुनिया ही खत्म हो गई हो मुझे ठीक होने में कई महीने लग गए जब अस्पताल से नाम कटा तो जेब मे पैसे भी नही थे और अब कोई काम भी नही कर सकता था तभी मन मे आया कि अब भीख मांग कर ही गुजारा करूँगा मुझे बहुत संकोच हुआ जब मैने पहली बार भीख माँगी पर जिंदगी जीने के लिए ये ही मेरे नसीब में था...................
सत्य धटना पर आधारित........


हमारी टीम के द्वारा किये हुए काम को देखने के लिए हमारे यू ट्यूब चैनल के इस लिंक पर जाए
https://www.youtube.com/watch?v=bm639u86Mvs&t=8s
अगर हमारा काम आपको अच्छा लगता हो तो चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलना

पागल भी इंसान होते है

ये दुनिया बहुत बड़ी है और सभी अपने अपने कामो में व्यस्त है किसी को कोई परवाह नहीं है किसी की भी यहाँ तक अपने पड़ोस में क्या हो रहा इसकी भी जानकारी नहीं है ऐसी भीड़ भाड़ भरी जिंदगी में एक ऐसी संस्था दिशा परिवर्तन फाउंडेशन जो गरीबो मजरुमो के लिए काम करती है एक दिन फाउंडेशन के राज रेलवे स्टेशन के पास से गुजरते है और देखते है की एक पागल जो कई महीनो से नहाया नहीं था कपडे भी फटे हुए पहने हुए और भूखा भी था तब राज ने अपनी टीम के जयसिंह,राकेश ,विनोद,और रमेश से बात की और फिर हम निकल पड़े उसकी मदद करने टीम ने सबसे पहले उससे बात करनी चाही पर बात करने से पता चला की वो न ही बोल सकता है और न ही सुन सकता है फिर उसको साथ लेकर हम लोग सुलभ गए और उसको नहलाया नए कपडे जो लाये थे वो भी उसको पहनाया सभी ने मिलकर सच में बहुत खुसी का अहसास हो रहा था टीम के सभी साथी भी बहुत खुश दे दिख रहे थे फिर हम सब मिलकर उसको एक होटल ले कर गए और अपने हाथो से खाना  खिलाया सच पूछो तो सभी के अंदर ख़ुशी की लहर दौड़ रही थी उस दिन हम सब ने उसको खूब सारा प्यार दिया अगर आपके आस पास भी ऐसा कोई व्यक्ति है तो उसकी आप भी मदद करो आपको भी देखना कितनी ख़ुशी मिलती है 

हमारे द्वारा किये हुए काम को देखने के लिए https://www.youtube.com/watch?v=AF2B-W4s004 इस लिंक पर क्लिक करे और हमारे यू ट्यूब चैनल HELPING NATURE TEAM पर जाये और चैनल को सब्स्क्राइब जरूर करे. . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 

आदिवासी जन नायक ‘बिरसा मुंडा’ हिन्दुस्तान के पहले सुपर हीरो थे..

आदिवासी जन नायक ‘बिरसा मुंडा’ हिन्दुस्तान के पहले सुपर हीरो थे... बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज के लोग भगवान की तरह पूजते हैं. #RajBalmiki ...